Raipur: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहे कांग्रेस महाअधिवेशन (Congress Convention Day 2) का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 फरवरी को उद्घाटन के दौरान पार्टी की 2024 की दशा दिशा की रूपरेखा रखेंगे। पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज सत्र को संबोधित करेंगी। जबकि राहुल गांधी आखिरी दिन 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र में अपनी बात रखेंगे। बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यहां नेताओं को संबोधित करेंगी।
15 हजार प्रतिनिधियों को करेंगे संबोधित
साथ ही शनिवार को पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। शनिवार आज सोनिया गांधी देशभर से आए करीब 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार सोनिया गांधी देश भर के कांग्रेस नेताओें के साथ संवाद करेंगी।
खरगे करेंगे सभा को संबोधित
तीन दिवसीय सम्मेलन के (Congress Convention Day 2) दूसरे दिन की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष एक किताब का विमोचन करेंगे और पार्टी महासचिव अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद खरगे सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए एक "धन्यवाद" बयान भी सत्र में पढ़ा जाएगा, जिसके बाद वह अपना भाषण देंगी। इसके बाद प्रतिनिधि पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करेंगे।
इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा
शनिवार को सोनिया गांधी के भाषण के बाद राजनीतिक, विदेश मामले और आर्थिक मामलों से जुड़े तीन प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सत्र को संबोधित करेंगे। इस दिन तीन अन्य प्रस्ताव कृषि, युवा शिक्षा और रोजगार तथा सामाजिक न्याय पर चर्चा होगी। समापन भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का होगा। रविवार को रायपुर के जोरा मैदान में सभा होगी, जिसमें राहुल, सोनिया, खरगे सहित अन्य नेता शामिल होंगे। सभा में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
ऐसा रहा सत्र का पहला दिन
गौरतलब है कि कांग्रेस महाअधिवेशन सत्र (Congress Convention Day 2) के पहले दिन, कांग्रेस संचालन समिति ने सर्वसम्मति से सीडब्ल्यूसी (CWC) के चुनाव नहीं कराने का फैसला किया और पार्टी के संविधान में संशोधन करने पर सहमति बनी अधिवेशन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सोनिया और राहुल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सरकार के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
Read More- Congress convention : प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची रायपुर , स्वागत में बिछाए गए गुलाब के फूल
Comments (0)