रायपुर से भारत माला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले में बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से फरार चल रहे निलंबित एसडीएम निर्भय साहू ने आखिरकार एसीबी/ईओडब्ल्यू की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सरेंडर के बाद कोर्ट ने निर्भय साहू को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े अहम खुलासे करने की तैयारी में है।
निर्भय साहू पर भारत माला परियोजना से जुड़े कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वे काफी समय से फरार चल रहे थे, जिसकी तलाश में एजेंसियां लगातार जुटी हुई थीं।
अब उनके सरेंडर के बाद जांच एजेंसियों को इस मामले में और महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। एसीबी/ईओडब्ल्यू की पूछताछ में घोटाले से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
Comments (0)