भिंड जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4 बजे गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका के पास हाईवे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, बारात छोड़कर Gwalior लौट रही एक बस की सामने से आ रही ईको कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Comments (0)