भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती ने आखिरकार जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। रविवार देर रात शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।
20 दिन पहले जारी सूची विरोध के बाद रोकी गई थी
करीब 20 दिन पहले, 10 फरवरी को रविन्द्र यती ने भोपाल बीजेपी की कार्यकारिणी सूची अपने सोशल मीडिया पर साझा की थी। सूची जारी होते ही एमपी बीजेपी और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर अंदरूनी विरोध सामने आया, जिसके बाद सूची को होल्ड कर दिया गया था।
भोपाल बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में ये बने पदाधिकारी
आठ उपाध्यक्ष बनाए गए — राम बंसल, भाषित दीक्षित, राजकुमार विश्वकर्मा, भीकम सिंह बघेल, अमन यादव, अभय पंडित, विनय ददनानी, गुंजन चौकसे
दो महामंत्री नियुक्त — प्रदीप शेखावत, मुकेश राय
सात जिला मंत्री बनाए गए — राकेश कुकरेजा, जितेंद्र अहिरवार, सरिता पिपलोदे, उत्कर्ष नायक, योगेश वासवानी, धर्मेंद्र परिहार, संतोष हिरवे
कोषाध्यक्ष — राघवेंद्र द्विवेदी
सह कोषाध्यक्ष — आशा पारोचे
कार्यालय मंत्री — डॉ. योगेश मुखरैया
सह कार्यालय मंत्री — भूपेंद्र माली
कार्यालय प्रभारी — मुकुल लोखंडे
‘मन की बात’ प्रभारी — सुमित पांडे
आईटी प्रभारी — विश्वविजय सिंह
सोशल मीडिया प्रभारी — विभा गरूड
Comments (0)