मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन होने वाला है। किसान महाचौपाल में शामिल होने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल पहुंच रहे हैं। जवाहर चौक (अटल पथ) पर आयोजित होने वाली इस चौपाल के जरिए कांग्रेस सीधे किसानों से जुड़कर उनकी समस्याओं पर चर्चा करेगी और आगामी चुनावों में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। प्रशासन ने आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
किसानों से संवाद करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी मंगलवार को भोपाल के जवाहर चौक पर अपनी ताकत दिखाने जा रही है। इस महाचौपाल में करीब 50 हजार लोगों के जुटने का दावा किया गया है। राहुल गांधी डेढ़ घंटे तक किसानों से संवाद करेंगे।
50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा
प्रशासन ने इस महाचौपाल के लिए जवाहर चौक (अटल पथ) पर अनुमति दी है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि इस चौपाल में प्रदेश भर से लगभग 50 हजार किसान और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Comments (0)