राजधानी भोपाल में (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘मिल्क मैजिक’ ब्रांड से जुड़े मामले में कंपनी के संचालक किशन मोदी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई (EOW) में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है। ईडी ने पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत जांच शुरू की थी।
दो साल से बंद पड़ी है कंपनी
सूत्रों के अनुसार, एक के बाद एक कई केंद्रीय और राज्य एजेंसियों की छापेमारी के बाद संबंधित कंपनी पिछले करीब दो वर्षों से बंद पड़ी है। जांच में सामने आया है कि कंपनी बड़े पैमाने पर मिलावटी डेयरी उत्पादों का कारोबार कर रही थी।
‘मिल्क मैजिक’ की आड़ में मिलावट का खेल
ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि ‘मिल्क मैजिक’ ब्रांड नाम से डेयरी उत्पादों की सप्लाई करती थी। आरोप है कि कंपनी दूध की फैट की जगह पाम ऑयल और अन्य हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल कर रही थी। इन मिलावटी उत्पादों की आपूर्ति घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी की जाती थी।
निर्यात के लिए इंदौर स्थित एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन एजेंसी (EIA) के समक्ष जानी-मानी लैब की नकली जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं। जब संबंधित लैब से सत्यापन कराया गया, तो पता चला कि कई रिपोर्ट फर्जी थीं और उन्हें कभी जारी ही नहीं किया गया था।
दो बैंक खातों में पहुंची निर्यात की रकम
ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि मिलावटी डेयरी उत्पादों के निर्यात से हुई आय दो अलग-अलग बैंक खातों में प्राप्त की गई। पूछताछ के दौरान और भी अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
आगे और गिरफ्तारियां संभव
ईडी अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ताओं की सेहत से जुड़ा है। जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस केस में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
Comments (0)