भोपाल के कस्तूरबा नगर इलाके में एक फर्नीचर गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैल गई कि कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके के ऊपर काले धुएं का घना गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और नगर निगम की दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है।प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दमकल विभाग के अनुसार, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।
आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
आग इतनी भयावह है कि काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दमकल की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने के लगातार प्रयास जारी हैं।