भोपाल नगर निगम आज अपनी परिषद बैठक में शहर का वार्षिक बजट पेश करेगा। सूत्रों के अनुसार बजट करीब 3500 करोड़ रुपये का हो सकता है, जो पिछले साल के 3611 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है, लेकिन विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी की संभावना कम है, हालांकि पानी और सीवेज शुल्क में कुछ इजाफा हो सकता है। बैठक में शहर में 14 नई पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, जिनमें से 5 पार्किंग मेट्रो स्टेशनों के नीचे विकसित की जाएंगी। हर पार्किंग में करीब 40 चारपहिया और 250 दोपहिया वाहनों की क्षमता होगी।
करीब 55 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव
इसके अलावा आदमपुर खंती में पड़े लीगेसी वेस्ट के निपटारे के लिए करीब 55 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। नगर निगम 145 पुराने और अनुपयोगी वाहनों को कंडम घोषित करने पर भी विचार करेगा। वहीं, बैठक में विपक्ष के हंगामे की भी संभावना है। गोमांस विवाद, लोकायुक्त की हालिया कार्रवाई और फर्जी बिल घोटाले से जुड़े मुद्दों पर ‘शहर सरकार’ को घेरने की तैयारी है।
Comments (0)