भोपाल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले जिला प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम कस दी है। भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने यूनिफॉर्म और किताबों की खरीद को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि कोई भी निजी स्कूल विद्यार्थियों या अभिभावकों को किसी एक निर्धारित दुकान से यूनिफॉर्म, कॉपी-किताबें, जूते या अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मनमानी रोकने के लिए 8 टीमें गठित
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर ने जिले के प्रत्येक अनुभाग में एसडीएम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीमें बनाई हैं। इन टीमों में एसडीएम के साथ तहसीलदार और शासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को शामिल किया गया है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अभिभावकों से कोई भी शिकायत मिलते ही तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। वर्तमान में अधिकांश स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं और जल्द ही नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले ही सख्त कदम उठाए हैं।
गठित 8 टीमें इस प्रकार हैं
- कोलार: एसडीएम पीसी पांडेय, तहसीलदार एनएस परमार, प्राचार्य आरके यादव, शीला मौर्य, बीआरसी रूपाली रिछारिया।
- शहर वृत्त: एसडीएम दीपक पांडेय, तहसीलदार रामप्रकाश पांडे, प्राचार्य एसके उपाध्याय, एसएस सिसौदिया, बीआरसी अमित श्रीवास्तव।
- एमपी नगर: एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार दीपक कुमार द्विवेदी, प्राचार्य एसके खांडेकर, वंदना शुक्ला, नूतन सक्सेना।
- गोविंदपुरा: एसडीएम भुवन गुप्ता, तहसीलदार सौरभ वर्मा, प्राचार्य विनोद राजोरिया, स्मिता मेश्राम, चक्रेश कुमार जैन।
- टीटी नगर: एसडीएम अर्चना शर्मा, तहसीलदार कुणाल राउत, प्राचार्य अभिषेक बैंस, सरला कश्यप, मनोज रोहतास।
- बैरागढ़: एसडीएम रविशंकर राय, तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह, प्राचार्य अनामिका खरे, नीलम बसानिया, वेरोनिका मंडल।
- बैरसिया: एसडीएम आशुतोष शर्मा, तहसीलदार दिलीप चौरसिया, बीईओ आरएन श्रीवास्त्री, प्राचार्य गीता जोशी, बृजेंद्र कुमार कटारे।
- हुजूर: एसडीएम विनोद सोनकिया, तहसीलदार आलोक पारे, प्राचार्य सुनीता जैन, रचना श्रीवास्तव, अमिता शर्मा।
प्रशासन की इस पहल से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Comments (0)