मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज जवाहर चौक क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम के चलते सुबह 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य ले लें।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
- जवाहर चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
- अटल पथ और आसपास के क्षेत्रों में वीआईपी मूवमेंट के कारण आंशिक रोक लग सकती है।
वैकल्पिक मार्ग
- डिपो चौराहा से आने वाले वाहन पीएनटी/पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर डायवर्ट रहेंगे।
- प्लेटिनम चौराहा से जवाहर चौक जाने वाले वाहन माता मंदिर या टीटी नगर मार्ग का उपयोग करें।
- रंगमहल की ओर से आने वाले वाहन बाणगंगा/माता मंदिर की तरफ से निकलें।
- नीलबड़ से रोशनपुरा जाने वाले वाहन केरवा–कलियासोत डैम रोड होकर चूना भट्टी पहुंचेंगे।
बाहरी जिलों से आने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था
- इंदौर–सीहोर मार्ग: अटल पथ (लाड़ली लक्ष्मी पार्क)
- नर्मदापुरम मार्ग: मानसरोवर–माता मंदिर होते हुए अटल पथ
- रायसेन–सागर मार्ग: टीटी नगर स्टेडियम के पास
- ग्वालियर–राजगढ़ मार्ग: वीआईपी रोड से टीटी नगर दशहरा मैदान
- विशिष्ट अतिथियों के वाहन: मॉडल स्कूल के पास
ट्रैफिक पुलिस की अपील
- किसी भी सहायता के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 755-2677340 पर संपर्क किया जा सकता है।
- यातायात विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Comments (0)