बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। दोनों ओर से हुई झड़प में पांच नक्सली ढेर हो गए।
4 दिन में 214 ठिकाने और बंकर ध्वस्त
बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी ऑपरेशन लगातार जारी है। पिछले चार दिनों में सुरक्षा बलों ने 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त किया। इस दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। जप्त सामग्री में 450 IED, 818 BGL शेल, 899 बंडल कोडेक्स, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक शामिल हैं। इसके अलावा करीब 12,000 किलो खाद्य सामग्री भी जब्त की गई, जिसका उपयोग नक्सली जंगलों में लंबे समय तक ठहरने के लिए करते थे। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ व्यापक सर्चिंग अभियान जारी है और बड़े नक्सली नेताओं की मौजूदगी के आधार पर कार्रवाई तेज की गई है।
केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य के तहत चलाए जा रहे अभियान में चार शीर्ष कमांडर सहित लगभग 300 नक्सली सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की शीर्ष चार केंद्रीय समिति (सीसी) के सदस्य हैं
Comments (0)