भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’ कार्यक्रम के तहत केरल के निकायों के जनप्रतिनिधि 14 और 15 फरवरी को मध्यप्रदेश के भोपाल और ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे। भोपाल में 11 सदस्यीय और ग्वालियर में 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न शहरी परियोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों का अवलोकन करेगा। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिनिधिमंडल से संवाद करेंगे, जबकि प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहेंगे।
राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात
15 फरवरी को भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट करेंगे। वहीं 14 फरवरी को ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर प्रतिनिधिमंडल से संवाद करेंगे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ शहरी विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी।
14 फरवरी: भोपाल में व्यस्त रहेगा प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम
प्रतिनिधिमंडल सुबह 9:35 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पर संवाद कार्यक्रम होगा। इसके बाद तुलसी नगर स्थित नगर निगम ग्रीन भवन में प्रेजेंटेशन देखा जाएगा। दोपहर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात और संवाद होगा।
मेट्रो, कमांड सेंटर और विकास परियोजनाओं का अवलोकन
दोपहर 2 बजे सुभाष नगर से रानी कमलापति तक मेट्रो यात्रा, 3:30 बजे स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर का निरीक्षण और 4:50 बजे भानपुर खंती ट्रेंचिंग ग्राउंड का भ्रमण किया जाएगा। शाम 6 बजे बरखेड़ा स्थित अयप्पा मंदिर में दर्शन-पूजन तथा रात 8 बजे होटल पलाश में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता होगी।
15 फरवरी: भोपाल में पर्यटन और प्रशासनिक स्थलों का भ्रमण
सुबह 9:45 बजे लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से सौजन्य भेंट की जाएगी। इसके बाद एयरपोर्ट रोड स्थित महावीर गिरी पर्यटन स्थल, ट्रायबल म्यूजियम, वन विहार और शिकारा बोटिंग का अवलोकन होगा।
लोक भवन में राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
दोपहर बाद शौर्य स्मारक और विधानसभा भवन का भ्रमण किया जाएगा। शाम 6 बजे 10 नंबर मार्केट स्थित कचरा कैफे का निरीक्षण कर शहरी नवाचार मॉडल को समझा जाएगा।
ग्वालियर में ऐतिहासिक और विकास परियोजनाओं का दौरा
सुबह 9 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद फूलबाग स्थित लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट होगी।
गौशाला, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और किला भ्रमण
दोपहर में आदर्श गौशाला, जलालपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और पीएम वाय मानपुर का दौरा होगा। शाम को भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में संवाद और ग्वालियर किले पर लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया जाएगा। सुबह 11 बजे शिंदे की छावनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद श्रीगोपाल मंदिर में दर्शन होंगे।
नगर निगम और प्रशासनिक बैठकें
दोपहर में जल विहार स्थित नगर निगम कार्यालय में पार्षदों से संवाद और मोतीमहल स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। शाम 6 बजे होटल तानसेन के पास भगवान महादेव के दर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
Comments (0)