मध्यप्रदेश में पहली कृषि कैबिनेट से पहले बीजेपी किसान मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। जिसमें कई अनुभवी और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मंत्री प्रहलाद पटेल के करीबी कप्तान यादव को महामंत्री बनाया गया है
भाजपा किसान मोर्चा की नई टीम: 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री
भाजपा किसान मोर्चा की इस नई टीम में संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। कार्यकारिणी में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष और 3 प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। वहीं संदीप रघुवंशी को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल मिलाकर इस प्रदेश कार्यकारिणी में 29 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।
महिला नेतृत्व को भी मिला प्रतिनिधित्व
किसान मोर्चा की प्रदेश टीम में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए कल्पना मर्सकोले को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जो संगठन में समावेशी नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ये बने प्रदेश उपाध्यक्ष
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर जिन नेताओं को नियुक्त किया गया है, उनमें—
शंकरलाल पाटीदार, राजेन्द्र सिंह राजपूत, मेघ सिंह गुर्जर, नारायण पटेल (खाती), विवेक शर्मा, कल्पना मर्सकोले, राजेश पंवार और लोकपाल सिंह लोधी शामिल हैं।
प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी इन्हें
प्रदेश महामंत्री के रूप में मनोज लदवे, कप्तान सिंह यादव और गोपाल कुर्मी पटेल को संगठन की कमान सौंपी गई है।
कार्यकारिणी के अन्य सदस्य
इसके अलावा संदीप रघुवंशी, अर्जुन रघुवंशी, सुमेर सिंह सोलंकी, राजीव पटेल, हरिनारायण यादव, राजमणि बघेल, सीताराम रावत, बृजेन्द्र प्रताप सिंह (वॉवी राजा) और अशोक पांसे को भी भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन से भाजपा किसान मोर्चा को प्रदेश में किसानों से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को मजबूत करने में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Comments (0)