ग्वालियर के बालाजी गार्डन में उस समय हंगामा मच गया जब विदाई के समय दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दुल्हन को इस बात का पता चल गया था कि उसका होने वाला पति का एक डेढ़ साल से दूसरी शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात की जानकारी दूल्हे की प्रेमिका ने खुद दुल्हन को दी थी।
दोनों पक्ष पुलिस थाने जा पहुंचे
आपको बता दें कि, यह घटना शहर के कंपू थाना इलाके की है। जिसके बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने जा पहुंचे। जहां दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को बिठाकर उनकी काउंसलिंग की इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे की सहमति से बात करने को तैयार हो गए। वही पुलिस ने फिर से शिकायत आने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
यह है पूरा मामला
दअरसल, ग्वालियर के नाका चंद्रबदनी निवासी युवती की शादी गुडी गुड़ा का नाका के रहने वाले गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को होना तय हुई थी। इसके बाद कंपू थाना इलाके के बालाजी गार्डन में शादी समारोह का कार्यक्रम हो चुका था। वहीं बीते मंगलवार की सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।
Comments (0)