मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित करने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करने में खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभाग ने उनके नेतृत्व में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं और खेल गतिविधियों को पर्याप्त विस्तार भी हुआ है। वहीं खेल एंव युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने और खेल वातावरण निर्मित करने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने प्रदेश की 18 खेल अकादमियों के खिलाड़ियों की ओर से मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।
खेल को एक करियर के रूप में लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आव्हान किया
मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि अन्य राज्य किसी एक खेल विशेष में उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं जबकि मध्यप्रदेश ने 10 विधाओं में सफलता अर्जित की है। उन्होंने ने माता-पिता से अपने बच्चों को खेल को एक करियर के रूप में लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आव्हान किया। केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच के अनुरूप युवाओं में खेलों में भागीदारी बढ़ रही है। कभी बीमारू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में खेल अधोसंरचना के उन्नयन पर ध्यान दिया जा रहा है। खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नई राह पर अग्रसर है। हमारी सरकार ने देश की श्रेष्ठतम खेल सुविधाएं मध्यप्रदेश में उपलब्ध कराईं हैं।Read More: चुनाव न लड़ने के पत्र पर यशोधरा राजेश सिंधिया ने दिया बयान
Comments (0)