महाकाल की सवारी पर थूकने के मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। उज्जैन प्रशासन ने आज आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने महाकाल की सवारी पर थूकने वालों के मकान तोड़ने पर राज्य सरकार का और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।
हिंदू और सनातन धर्म की आस्था का अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भड़कते हुए कहा कि, बाबा महाकाल की सवारी हिंदुस्तान की आस्था की सवारी है। हिंदू और सनातन धर्म की आस्था की महासवारी है। महाकाल का देश है। महाकाल का प्रदेश है। महाकाल का उज्जैन है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, आक्रांताओं बाबरों की औलादों को बता देना चाहता हूं कि, नमाज पढ़ने में कोई आपत्ति नहीं है। खूब नमाज पढ़ो, खूब कुरान पढ़ो, लेकिन राम का अपमान , महादेव का अपमान, गुरु नानक का अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
देश में मोदी और प्रदेश में शिवराज का राज है
रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि, यदि अब महाकाल सवारी पर थूकने का मंदिर की प्रतिमा तोड़ने का षड्यंत्र या साजिश की तो मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। हिंदू समाज हाथों से भी जवाब दे सकता है और सरकार भी जवाब देगी। देश में मोदी और प्रदेश में शिवराज का राज है। उन्होंने कहा कि, जिन्होंने थूका है, उनके मकान तोड़े है, जेल के अंदर भी अब सड़ेंगे।
Comments (0)