राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर, शुक्रवार को होने जा रहे मतदान के मद्देनजर पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाल लिया है। नगरीय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक करीब साढ़े पांच हजार जवान तैनात किए गए हैं। इसमें 18 कंपनियां सीआरपीएफ की हैं। थाना स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, जिससे लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है। शरारती तत्वों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है। पुलिस ने 24 घंटे में करीब सौ बदमाशों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा शहर में फिलहाल बाहरी लोगों के रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शराब की बिक्री पर भी मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक रोक रहेगी।

Comments (0)