एमपी की डॉ. मोहन यादव सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपनी धर्म पत्नी संग उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां गोविंद सिंह राजपूत ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। वहीं मंदिर परिसर में श्री साक्षी गोपाल व सिद्धि विनायक जी के भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया है।
मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद राजपूत ने मंदिर परिसर में श्री साक्षी गोपाल जी व श्री सिद्धि विनायक जी के भी दर्शन किये।