बलौदाबाजार जिले से बड़ा मामला सामने आया है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ा कदम उठाया। जनपद पंचायत पलारी के SDO गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। ACB टीम ने गुरुवार को योजना बनाकर जाल बिछाया और जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की पहली किस्त ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
1 लाख रुपये की घूस मांगी गई थी
शिकायतकर्ता ने ACB को शिकायत दी थी कि राजस्व संबंधी कार्य कराने के एवज में SDO गोपाल कृष्ण शर्मा ने कुल 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी 25 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही गिरफ्तार कर लिया गया।
काम के बदले रिश्वत
जानकारी के अनुसार, आवेदक का राजस्व से जुड़ा कार्य लंबित था। काम आगे बढ़ाने और अनुकूल कार्रवाई करने के बदले आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की मांग की। ACB की टीम ने पूरी प्रक्रिया को विधिवत रिकॉर्ड करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
Comments (0)