छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन है मंत्री रामविचार नेताम, राजेश अग्रवाल और ओपी चौधरी सदन में विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देंगे। इसके साथ ही मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम 2005 को सदन की पटल पर रखेंगे।
सदन में अलग-अलग मुद्दों पर कुल 77 ध्यानाकर्षण प्रस्तुत किए जाएंगे। विधायक भोलाराम साहू, अनिला भेंडिया, रिकेश सेन और धरमलाल कौशिक याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे।
अनुदान मांगों पर चर्चा
मंत्री टंक राम वर्मा, गजेंद्र यादव और गुरु खुशवंत साहेब के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 27 फरवरी की प्रश्नोत्तर सूची में पर्यटन मंत्री से पूछे गए सवाल पर आधे घंटे की चर्चा आयोजित की जाएगी।
अशासकीय संकल्प
सदन में कुल 3 अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे। विधायक रिकेश सेन, लखेश्वर बघेल और पुन्नूलाल मोहले ये अशासकीय संकल्प लाएंगे।
Comments (0)