छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। साथ ही पत्रों का पटल पर रखा जाएगा और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू होते ही गरमाएगा सदन
सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्र सदन के पटल पर रखेंगे।
ध्यानाकर्षण और बजट चर्चा
ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के तहत विधायक सुनील सोनी और अंबिका मरकाम जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। इसके साथ ही आज के सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की शुरुआत भी होगी।
Comments (0)