छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत साहेब विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगे।
सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी विभिन्न दस्तावेज और रिपोर्ट पटल पर रखेंगे। वहीं आज विधानसभा में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। विधायक पुन्नू लाल मोहले प्रदेश में जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। इन विषयों पर सदन में तीखी बहस होने की संभावना है।
इसके अलावा विधायक दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर और इंद्रशाह मंडावी सदन में याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। वहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। साथ ही मंत्री लखन लाल देवांगन और टंक राम वर्मा के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर सदन में विचार-विमर्श किया जाएगा।
Comments (0)