वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए नक्सलियों के प्रभाव से बाहर निकल रहे बस्तर के साथ-साथ सरगुजा क्षेत्र के लिए भी खजाना खोल दिया है।
अबूझमाड़ को एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ का फंड
बजट में वित्त मंत्री की बड़ी घोषणा की. उन्होंने अबूझमाड़ को एजुकेशन सिटी बनाने के लिए 100 करोड़ का फंड।
बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा, बजट में 10 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बस्तर- सरगुजा के लिए बस सेवा के लिए इस बजट में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया।
नॉवेशकों को अनुदान 100 करोड़ का प्रावधान
नॉवेशकों को अनुदान के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
होम स्टे को बढ़ावा देने 10 करोड़ रुपये, सरगुजा के मैनपाट में विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ बजट पेश कर रहे हैं. उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट में बड़ी घोषणा की है. बजट में होम स्टे को बढ़ावा देने 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. इसके अलावा सरगुजा के मैनपाट में विकास के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
कुनकुरी, दंतेवाड़ा और चिरमिरी में नया मेडिकल कॉलेज
कुनकुरी, दंतेवाड़ा और चिरमिरी में नया मेडिकल कॉलेज के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला होम्योपैथिक कॉलेज
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पहला होम्योपैथिक कॉलेज बनेगा. इसके लिए इस बजट में प्रावधान किया गया है।
Comments (0)