छत्तीसगढ़ का बजट आज, 24 फरवरी को पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश यह बजट विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई विधानसभा का पहला बजट है। इस बजट को लेकर किसानों, युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह है।
युवाओं और शिक्षा के लिए मुख्य घोषणाएं
- CG ACE, उड़ान, शिखर और मंजिल योजनाएं – प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं की मदद के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान।
- उत्कृष्टता केंद्र – दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ में 5 सरकारी महाविद्यालयों में स्थापना के लिए 15 करोड़ रुपये।
- विश्वविद्यालय अनुदान – राज्य के विश्वविद्यालयों को 731 करोड़ रुपये का अनुदान।
- महाविद्यालय भवन निर्माण – 25 महाविद्यालयों के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान।
- रायपुर में OBC छात्राओं के लिए 200 सीट वाला छात्रावास।
अन्य प्रमुख प्रावधान
- नमक के लिए – 1,000 करोड़ रुपये।
- पेंशन हेतु – 1,400 करोड़ रुपये।
- सयानगुडी विकास परियोजना – पूरे प्रदेश में 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान।
- रायपुर मठपुरैना दृष्टिबाधित शाला – 2.50 करोड़ रुपये।
- अनुसूचित जाति छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण अनुदान।
- नशा मुक्ति केंद्र संचालन – 20 करोड़ रुपये।
- अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण – 80 करोड़ रुपये।
इस बजट में शिक्षा, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे राज्य में समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Comments (0)