आज 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया जाएगा। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। यह बजट विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई विधानसभा का पहला बजट है। इस बजट से किसानों, युवाओं और महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री के मुताबिक, इस बार का बजट भी नई थीम और आकर्षक प्रावधानों के साथ पेश किया जाएगा।
किसानों, युवाओं और महिलाओं पर रहेगा फोकस
अटकलें लगाई जा रही हैं कि साय सरकार इस बजट में महिलाओं के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण वादों और योजनाओं की घोषणा संभव है। युवाओं के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
श्रीराम मंदिर पहुंचे
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंगलवार, 24 फरवरी को वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे विधानसभा के लिए रवाना हुए।
Comments (0)