छत्तीसगढ़ का बजट आज 24 फरवरी को पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई विधानसभा का पहला बजट है। इस बजट को लेकर किसानों, युवा, महिलाओं को ढेरों उम्मीदें हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री OP Choudhary ने भावुक अंदाज में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ की माटी से तिलक लगाकर आया हूं...” इस बयान के साथ उन्होंने प्रदेश की अस्मिता, संस्कृति और विकास के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता, किसानों, युवाओं और महिलाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
यह बजट विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का अहम बजट माना जा रहा है, जिसमें विकास, आधारभूत संरचना, कृषि और रोजगार पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है। बजट भाषण के दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बजट की थीम संकल्प रखा गया है।
संकल्प का मतलब (SANKALP)
S-समावेशी
A-अधोसंरचना
N-निवेश
K-कुशल मानव संसाधन
A-अंत्योदय
L-लाइवलीहुड
P- पालिसी से परिणाम तक
Comments (0)