अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम एवं मध्य-पूर्व एशिया की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत प्रदेश में पड़ने वाले प्रभावों की निरंतर निगरानी एवं उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिये मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर मंत्रि-मंडल समिति का गठन किया गया है। समिति में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप को सदस्य मनोनीत किया गया है।
समिति आवश्यकता अनुसार बैठक कर इस संबंध में केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में, मध्य-पूर्व एशिया में रह रहे नागरिकों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर निराकरण के उपायों की समीक्षा करेगी। साथ ही प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी गैस, उर्वरक और अन्य अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये विचार कर अपनी अनुशंसा देगी।
समिति, राज्य शासन की ओर से की जाने वाली पहल अथवा नीतिगत निर्णयों के लिये भी केन्द्र सरकार के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन को अपनी अनुशंसा देगी।
Comments (0)