मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गिरौदपुरी पहुंचे। यह स्थल गुरु घासीदास की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। यहां उन्होंने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा और यह पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार प्रभावी रहेगा।
बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी पहुंचने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुगद्दी में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया, और प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने गिरौदपुरी मेले में आए श्रद्धालुओं से भेंट की और अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। मुख्यमंत्री के आगमन से मेले में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
सीएम बोले– होली पर ड्राई डे निरस्त नहीं
मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली पर्व पर ड्राई डे को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि ड्राई डे को निरस्त करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह तय नियमों के तहत ही लागू रहेगा।
Comments (0)