मनरेगा के नाम परिवर्तन, सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और अन्य कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करेगी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और एआईसीसी के प्रभारी सचिवों ने रायपुर में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
प्रदर्शन में सचिन पायलट, डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी रायपुर में शंकर नगर स्थित केनाल रोड पर भारत माता चौक में एकत्र होंगे। सभा के बाद दोपहर 12 बजे विधानसभा की ओर कूच किया जाएगा।
Comments (0)