छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मनरेगा के नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और टीन के शेड व बैरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।
अनोखा विरोध: नाली गैस से बनाई चाय
इस विरोध प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाली में गैस चूल्हा जोड़कर चाय बनाकर सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि गैस सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आम आदमी के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो गया है।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए, जिनमें सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर हमला
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों को रोजगार देने का एक बड़ा माध्यम था, जिसे कमजोर किया जा रहा है।भूपेश बघेल ने दावा किया कि आने वाले समय में राजनीतिक बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि 2028 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी
Comments (0)