छत्तीसगढ़ में बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति को तेज कर दिया है। 23 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र, सरकार को घेरने की रणनीति और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
23 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके अगले दिन, यानी 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा और इसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अनुसार, यह बजट केवल वार्षिक आर्थिक दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत करेगा। बजट 2026-27 में 2047 तक के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार पर विशेष फोकस रहेगा।
Comments (0)