मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे दिन में गर्मी का असर बढ़ गया है।
अगले पांच दिनों तक तापमान स्थिर
प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तर पूर्वी मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश तक फैली हुई है।
इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका ओडिशा से तेलंगाना और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों तक बनी हुई है। हालांकि इन मौसमीय प्रणालियों का फिलहाल छत्तीसगढ़ में वर्षा पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है और प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।
रायपुर में धुंध की संभावना
राजधानी रायपुर में अगले 24 से 72 घंटे के दौरान हल्की धुंध रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों का तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार:
रायपुर: अधिकतम 37.8°C
अंबिकापुर: न्यूनतम 15.1°C
बिलासपुर: अधिकतम 36°C
जगदलपुर: अधिकतम 36.9°C
दुर्ग: अधिकतम 36.6°C
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले पखवाड़े में धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ सकता है।
Comments (0)