छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब बिक्री को लेकर सरकार ने फिर से फैसला बदल दिया है। राज्य सरकार ने होली के अवसर पर शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आबकारी विभाग ने इस संबंध में औपचारिक निर्देश जारी कर दिए हैं।
सरकार ने बदला रुख
अब सरकार ने सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए होली पर शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि पूरे राज्य में होली के दिन सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि खुशी और उल्लास के पर्व होली पर पूर्व निर्धारित ड्राई डे व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी।
Comments (0)