छत्तीसगढ़ की जेलों में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बंदियों को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में कैदी आस्था के साथ व्रत रख रहे हैं।
प्रदेश की विभिन्न जेलों में कुल 2397 बंदी नवरात्रि का उपवास रख रहे हैं, जिनमें 2125 पुरुष और 272 महिला बंदी शामिल हैं।
संभागवार आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर संभाग में सबसे अधिक 1140 बंदियों ने उपवास रखा है, जिनमें 1070 पुरुष और 70 महिलाएं हैं।
दुर्ग संभाग में 243 बंदी (204 पुरुष, 39 महिला),
बिलासपुर संभाग में 407 बंदी (296 पुरुष, 111 महिला),
सरगुजा संभाग में 361 बंदी (336 पुरुष, 25 महिला) और
बस्तर संभाग में 246 बंदियों (219 पुरुष, 27 महिला) ने नवरात्रि का व्रत रखा है।
जेल प्रशासन द्वारा व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष भोजन और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि वे अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार उपवास कर सकें।