रायपुर। Election Commission of India ने राज्यसभा चुनाव 2026 की घोषणा कर दी है। देश के 10 राज्यों की कुल 37 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर भी मतदान होगा।
9 अप्रैल 2026 को पूरा होगा कार्यकाल
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य
का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके मद्देनज़र चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई है।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026
मतदान की तिथि: 16 मार्च 2026
मतदान का समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
मतदान संबंधित राज्य विधानसभाओं में होगा। राज्यसभा सदस्य सीधे जनता द्वारा नहीं, बल्कि विधायकों के वोट से चुने जाते हैं।
राजनीतिक सरगर्मी तेज
छत्तीसगढ़ में दोनों सीटों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रमुख दलों द्वारा उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से यह चुनाव अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य की मौजूदा विधानसभा संरचना के आधार पर परिणाम तय होंगे।
Comments (0)