छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की दो सीटों के लिए बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन अधिकारी ने दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट प्रदान किया।इस चुनाव की खास बात यह रही कि बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारे, जिससे चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्यसभा : बीजेपी की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित
लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य हैं और बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। महिलाओं में उनकी मजबूत पकड़ है और वे सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय हैं। लक्ष्मी वर्मा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं और बीजेपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।
कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार बनाया। वे वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के जिन उम्मीदवारों का कार्यकाल समाप्त हो रहा था, उनमें फूलोदेवी नेताम का नाम भी शामिल था। कांग्रेस ने उन्हें दोबारा टिकट दिया और वह निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
Comments (0)