आज 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया जाएगा। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। यह बजट विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई विधानसभा का पहला बजट है। इस बजट से किसानों, युवाओं और महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री के मुताबिक, इस बार का बजट भी नई थीम और आकर्षक प्रावधानों के साथ पेश किया जाएगा।
बजट पेश करने से पहले बोले ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने से पहले कहा, 'बजट के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा।" उन्होंने आगे कहा," आर्थिक सर्वेक्षण में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि जो भारत देश का जो ग्रोथ का राष्ट्रीय औसत है उससे ज्यादा तेजी से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। और प्रति व्यक्ति आय भी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है तो निश्चित रूप से तेजी से छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है।"
Comments (0)