छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी अगले 7 दिनों तक किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है।
प्रदेश में पूरे दिन मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
आज प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आगामी दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही बने रहने के आसार हैं।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Comments (0)