छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि कुछ क्षेत्रों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है।
सर्वाधिक तापमान और प्रमुख शहरों का मिज़ाज
दुर्ग: अधिकतम 35.2°C, न्यूनतम 19.2°C
रायपुर: अधिकतम 33.6°C (सामान्य से 2.2°C कम)
बिलासपुर: 33.3°C
जगदलपुर: 30.7°C (सामान्य से 5°C कम)
अंबिकापुर: 31.7°C
माना एयरपोर्ट: 33.5°C
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए प्रदेश में कड़ी चेतावनी जारी की है। कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ की संभावना है।
राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-5°C की गिरावट बनी रहेगी, जिससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
Comments (0)