भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे सुबह से लेकर शाम तक कई महत्वपूर्ण सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें विधानसभा की कार्यवाही, किसान मेला और मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भी शामिल है।
सुबह विधानसभा और कैबिनेट बैठक में रहेंगे शामिल
मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे भोपाल स्थित विधानसभा पहुंचेंगे। इसके बाद 10 बजे कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे और 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। दोपहर 12:50 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित ‘कर्मयोगी बने’ शीर्ष समिति की द्वितीय संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे।
ग्वालियर में किसान मेले में देंगे 90 करोड़ की सौगात
दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुलैथा में आयोजित किसान मेले में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान लगभग 90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने की योजना है।
मुंबई क्लाइमेट वीक में करेंगे प्रेजेंटेशन
शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री ग्वालियर से मुंबई के लिए रवाना होंगे। वहां आयोजित क्लाइमेट वीक-2026 के विशेष सत्र की अध्यक्षता करेंगे। 17 से 19 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और ग्रीन इनोवेशन से जुड़े प्रयासों का प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे निवेश के नए अवसर खुलेंगे और प्रदेश को ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ावा मिलेगा।
Comments (0)