मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की बेटी एवं उनके दो साथियों के आकस्मिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
सड़क हादसे में निधन हो गया
पूर्व गृहमंत्री बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और उनके दो साथियों का शुक्रवार को इंदौर में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। दुर्घटना में घायल हुईं अनुष्का राठी का उपचार जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है
Comments (0)