भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इज़रायल की संसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ मेडल से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इज़रायली संसद से मिला यह सम्मान नए भारत की सशक्त पहचान, विश्वसनीय नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़रायल की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। करीब नौ वर्षों के अंतराल के बाद उनकी यह दूसरी इज़रायल यात्रा है। इस दौरान उन्होंने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा सहयोग और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की। यह सम्मान भारत और इज़रायल के बीच मजबूत होते संबंधों और आपसी विश्वास का संकेत माना जा रहा है।
Comments (0)