भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है।गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि टीम इंडिया सीरीज के अंतिम मुकाबले यानी फाइनल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेगी।
Comments (0)