मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार, 18 मार्च 2026 को राजधानी भोपाल और हरदा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम का कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा जब वे गुड़ी पड़वा भेंट कार्यक्रम में सीएम हाउस के समत्व भवन में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 11:25 बजे वे होमगार्ड्स कैंप कार्यालय, जहांगीराबाद पहुंचेंगे और यहां सिविल डिफेंस वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे।
राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन
दोपहर 12:35 बजे सीएम भोपाल से हरदा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:20 बजे वे हरदा में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन, कस्टम हायरिंग केंद्र प्रदर्शनी और जागरूकता अभियान में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक, सरकारी योजनाओं और आधुनिक कृषि उपकरणों से परिचित कराना है।
दोपहर 3:50 बजे भोपाल लौटेंगे
सीएम दोपहर 3:50 बजे भोपाल लौटेंगे। शाम में राजधानी में रात 9 बजे वे अटल पथ – अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कवि सम्मेलन में साहित्यिक जगत के प्रतिष्ठित कवि और लेखक अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और कृषि से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जनता के बीच प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उनके दौरे का उद्देश्य राज्य के किसानों, नागरिकों और सांस्कृतिक संगठनों के बीच संवाद और जागरूकता बढ़ाना है।
Comments (0)