भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव ने हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ‘हिंदू नव वर्ष’ सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि प्रगति, परिश्रम और परोपकार की भावना से देश निरंतर आगे बढ़ता रहे।
मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना
एक अन्य संदेश में मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की आराधना करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने लिखा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से सभी के जीवन के कष्ट दूर हों और हर घर में आनंद और खुशहाली का वास हो।
Comments (0)