महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए भगवान भोलेनाथ की आराधना के इस महापर्व की हार्दिक बधाई दी और प्रार्थना की कि देवाधिदेव महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
विशेष सवारी कार्यक्रम में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री आज भोपाल के सोमवारा स्थित प्रसिद्ध बड़वाले महादेव मंदिर में सुबह 10 बजे दर्शन-पूजन और विशेष सवारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे भगवान शिव की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
Comments (0)