मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। तो वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंग वस्त्रम् से ओम बिरला का स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्योग निवेश संवर्धन कार्यक्रम में जयपुर पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।
Comments (0)