सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित जवाहर लाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। राव राजकुमार सिंह कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना की।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने बड़वानी में आयोजित कृषि कैबिनेट बैठक को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला और कहा कि किसानों के हित में लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच अन्य देशों में फंसे भारतीय नागरिकों के संबंध में भी मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Comments (0)