मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। यहां वे नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और भगवान ओंकारेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। इस दौरान वे श्री दादा गुरु जी के साथ मिलकर भगवान ओंकारेश्वर का जलाभिषेक करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।
नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में संत-समाज और श्रद्धालु भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करेंगे।
Comments (0)