भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के किसानों से जुड़े बयान पर कड़ा पलटवार किया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी किसानों का नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं और उनके द्वारा कही गई बातें तथ्यहीन और झूठ पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस के समय उद्योगों में ताले लगे थे।” इसके साथ ही सीएम ने राहुल गांधी को मामले को समझने और अध्ययन करने की नसीहत दी। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें।
मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है- सीएम डॉ. मोहन यादव
सीएम ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के कथनों की निंदा करते हुए स्पष्ट किया कि किसानों के मुद्दों पर राजनीति करना गलत है। यह बयान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान चर्चा का मुख्य विषय बन गया, जिसमें विपक्ष और सरकार के बीच राजनीतिक टकराव दिखाई दिया।
Comments (0)